Today Breaking News

आ गया नया कूलर...विंडो AC की तरह दीवार पर हो जाता फिट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. गर्मियों में कूलर और एसी की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। ऐसे में अगर आप भी कोई नया कूलर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम कुछ ऑप्शन देने जा रहे हैं। इसकी मदद से आपके लिए कूलर खरीदना आसान हो जाता है। साथ ही अभी इसकी कीमत भी काफी कम आपको मिलने वाली है। तो चलिये बताते हैं कि आखिर विंडो कूलर का क्या कॉन्सैप्ट है-

क्या है विंडो कूलर-

विंडो कूलर का सीधा मतलब है कि ये खिड़की पर फिट हो जाता है। यानी आपको कमरे में जगह की चिंता ही नहीं होने वाली है। इसका साइज भी बिल्कुल विंडो AC की तरह होता है। हालांकि इसके लिए आपको एक स्टैंड तो बनवाना होगा और इसमें आप कूलर को आसानी से फिट कर पाएंगे। इसकी कीमत भी नॉर्मल कूलर जितनी होने वाली है।

Blue Star Window Air Cooler 70 को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको करीब 11 हजार रुपए खर्च करने होंगे। इसका डिजाइन बिल्कुल नॉर्मल कूलर की तरह बनाया गया है। अभी Industry Buying पर आपको डिस्काउंट भी मिल रहा है। कंपनी दावा करती है कि ये 540 स्क्वायर फुट तक का एरिया कवर कर लेता है। एयर डिलीवरी 5000 m3/h तक मिलने वाली है।

ये भी बिल्कुल Blue Star के एयर कूलर की तरह ही है। इसे भी आप कमरे की खिड़की पर फिट कर सकते हैं। यानी आपको कूलिंग तो काफी अच्छी मिलने ही वाली है और साथ में आपको जगह की भी ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी आप इसे No Cost EMI Option के साथ भी खरीद सकते हैं। यानी आपको अलग से ऑफर ये दिया ही जा रहा है। अभी ये कूलर काफी डिमांड में भी रहते हैं। आप भी कोई बेहतर कूलर की डिमांड कर रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

'