Today Breaking News

भाजपा देश की गरीब जनता के लिए काम कर रही - पारसनाथ राय

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के घोषित प्रत्याशी लगातार प्रचार अभियान में जुटे है। एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी जगह-जगह सभा करते हुए लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं बसपा के डॉ उमेश सिंह और भाजपा के पारसनाथ राय भी चुनावी अभियान में लोगों से रुबरू हो रहे हैं।
इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने गाजीपुर सदर विधानसभा के नन्दगंज मंडल में कुसम्ही कला, मदनही (बबुरा), सिसौडा, बनगावां, धरवा चट्टी और बंतरा गांवों मे जन चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा देश की कमजोर और गरीब जनता के लिए प्रतिदिन कार्य हो रहा है। कहा कि गाजीपुर की जनता की सोच और सम्मान में निहित मनोज सिन्हा के द्वारा 2014 में शुरू किया गया, विकास कार्य 2019 में रुक सा गया है, उसे तेज गति से आगे बढ़ाने में मैं लगातार काम करुंगा।

राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो देश और जिले के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। समाज का एक-एक व्यक्ति समृद्ध हो राष्ट्र का गौरव बढ़े इसका ईमानदारी से प्रयास हुआ है।

विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि विकास जिसका ध्येय होगा विकास वही कर सकता है और उसे ही अवसर मिलना चाहिए। इसे क्षेत्र की जनता विगत पांच वर्षों मे देख लिया है। जनप्रतिनिधि होते हुए भी नहीं होने का दंश झेल रही है।
'