Today Breaking News

पहले दूल्हे ने दिया धोखा तो फूट-फूट कर रोई दुल्हन, कुछ देर बाद आई दूसरी बारात

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, झांसी. यूपी के झांसी में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी बारात निकालने के इंतजार में था, लेकिन इससे पहले ही दो महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। हकीकत पता चलते ही ससुराल में भी हड़कंप मच गया। शादी से पहले दूल्हे की पोल खुली तो बारात का इंतजार कर रही दुल्हन भी फूट-फूट कर रोई। दुल्हन के घर वाले भी उदास हो गए। बारातियों को लेकर जो इंतजार किए गए थे वह सारे धरे के धरे रह गए। 
लड़की वालों को अब दुल्हन की शादी की चिंता सताने लगी थी। दुल्हन को उदास और रोता देखकर दतिया के बड़ौनी निवासी हरचरण के बेटे अनिल से रहा नहीं गया और उसने तुरंत शादी के लिए हामी भर दी।  आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुक्रवार देर रात दो बजे अनिल बारात लेकर पहुंच गया। युवक प्राइवेट शिक्षक था, रीति-रिवाज के बीच लड़की वालों ने दुल्हन दीपा के संग अनिल की शादी करा दी। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।  सात फेरों के बाद दुल्हन को खुशी-खुशी विदा किया। 
समथर के बसोवई गांव निवासी विनय कुमार की बेटी दीपा की शादी जालौन के एट निवासी जितेंद्र के साथ तय हुई थी। गुरुवार रात को विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। नाच-गाने के बीच मंगलगीत गाए जा रहे थे। हर कोई सिर्फ बारात आने का इंतजार कर रहा था। अचानक समारोह स्थल पर विनीता और पूजा नाम की दो महिलाएं आईं और बताया कि दूल्हा बने जितेंद्र की पहली और दूसरी पत्नियां हैं। 
ये तस्वीर पहली पत्नी विनीता और दूसरी पत्नी पूजा की है।
यह सुनकर लड़की पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। विनीता ने बताया कि उसकी 10 साल पहले जितेंद्र से शादी हुई था। उसकी दो बेटियां भी हैं।
वहीं, पूजा ने कहा कि जितेंद्र ने पहली पत्नी विनीता की मौत की बात कहकर उससे विवाह रचाया था। उससे एक बेटी भी है। दीपा से जितेंद्र ने बताया था कि उसका दूसरी पत्नी पूजा से तलाक हो चुका है। इतना सुनकर दीपा के परिजनों पर मानों पहाड़ टूट पड़ा हो। 
घर में बारात आने वाली थी, ऐसे में 200 लोगों का खाना भी बनकर तैयार हो चुका था।
उन्होंने जितेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की पर शातिर जितेंद्र को पहले ही दोनों पत्नियों के आने की सूचना मिल चुकी थी, इसलिए वह बारात लेकर ही नहीं पहुंचा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने कार्यक्रम रुकवा दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पहले वाली दोनों पत्नियों को थाने ले जाया गया है। जितेंद्र को हिरासत में लेकर उसके परिजनों को भी बुलाया गया है।
'