Today Breaking News

आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के लिए वोट मांग रहीं आम्रपाली दूबे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटिया, महुला व सिरही में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के समर्थन में भोजपुरी नायिका आम्रपाली दुबे ने लोगों से वोट करने की अपील की। आम्रपाली ने लोगों से कहा आप दिनेश लाल को जिताइए।
मौके पर जुटी भीड़ को देखकर गदगद नायिका आम्रपाली दुबे ने कहा कि यह सरकार महिलाओं और गरीबों के लिए काम करती है। भाजपा सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख कर कहा भाजपा सरकार में महिलाओं का मान सम्मान बढ़ा है।

महिलाओं से बढ़-चढ़कर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को निरहुआ को जिताने की अपील की। चौपाल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पटेल ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन दिवाकर सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक वंदना सिंह , ताड़केश्वर ओझा, जयप्रकाश सिंह ,महावीर सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
'