गोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट ट्रेन में अंडा करी खाने से कई रेल यात्रियों की तबीयत खराब
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. ट्रेन में अंडा करी खाने से यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। इस दौरान लखनऊ सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों का उपचार किया गया है। घटना के बाद कोई यात्री गंभीर स्थिति में नहीं है।
यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट ट्रेन में खाना खाने से 50 यात्री बीमार हो गए। नागपुर में यात्रियों ने गुरुवार शाम के समय में एसी थर्ड बोगी में ट्रेन की रसोई के कर्मचारियों से अंडा करी खरीदा था। इसे खाने पर 50 यात्रियों ने उल्टी होने की शिकायत की। मामले की शिकायत इटारसी से पहले की गई, लेकिन यहां पर यात्रियों को उपचार नहीं मिला। कंट्रोल रूप से दी गई जानकारी पर ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे की दो और 108 की दो एंबुलेंस तैनात की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय तिवारी, बादशाहनगर अस्पताल के सीएमएस डा. बीएन चौधरी और पैरामेडिकल स्टाफ दवाएं लेकर ऐशबाग स्टेशन पहुंच कर यात्रियों का उपचार किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ महेश कुमार गुप्ता का कहना है कि लगभग 50 यात्री उल्टी दस्त से ग्रसित हो गए थे। इस दौरान शुक्रवार दोपहर ऐशबाग स्टेशन पर यात्रियों को लखनऊ उतरने और उपचार के लिए कहा गया, लेकिन यात्री नहीं उतरे। लखनऊ में कुल 45 यात्रियों का उपचार किया गया है। झांसी स्टेशन के कंट्रोल रूम से मैसेज पहुंचा था। झांसी में सुबह के समय डॉक्टरों ने मरीजों को अटेंड किया।
हमारे यहां कंट्रोल में भी मैसेज आया था कि पैसेंजर की हालचाल लीजिएगा। इसी को लेकर डाक्टरों की टीम ने ऐशबाग में यात्रियों का चेकअप किया गया। ओआरएस का घोल दिया गया है। इसके बाद गोंडा और बस्ती में भी यात्रियों का भी चेकअप किया गया। किसी यात्री को गंभीर समस्या नहीं हुई है। इसमें महिलांए, बच्चे और पुरुष भी रहे हैं।