Today Breaking News

Ghazipur News: नाचने के लिए मोर ने फैलाए पंख तो आवारा कुत्ते ने कर दिया हमला

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मोर को आवारा कुत्ते ने घायल कर दिया। मधुबन गांव में सोमवार की सुबह एक मयूर उन्मुक्त होकर नृत्य कर रहा था पंख फैलाए नाच रहे मोर पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। मोर के फैलाए पंख को मुंह में दबाकर कुत्ते से एक झटके में नोच डाले। जब तक मयूर अपने पंख को समेटता तब तक कुत्ते ने मोर पर दूसरी बार हमला कर दिया।

मोर के अधिकांश पंख टूटकर इधर उधर बिखर गए। घायल मोर गिरकर तड़पने लगा। मयूर को चीखते देख ग्रामीणों ने दौड़कर उसे बचाया। ग्रामीणों की सूचना पर सैदपुर के वन अधिकारी ने मोर को चिकित्सालय पहुंचाया।

वन अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इलाज के बाद मोर की हालत स्थिर है। डरा सहमा मोर अभी कुछ दिन तक वन विभाग की देखरेख।के रखा जाएगा। स्वस्थ्य होने के बाद उसे अनुकूल स्थल पर छोड़ दिया जाएगा।

'