गाजीपुर में एंटी रोमियो स्क्वायड ने चलाया चेकिंग अभियान, बेवजह घूमने वाले मनचलों को दी गई चेतावनी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाज़ीपुर जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रतिदिन महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। थाना खानपुर की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियों टीम द्वारा मंदिरों, बाजारों, स्कूल व कॉलेजों के प्रमुख मार्ग व अन्य स्थानों पर चेकिंग की जा रही। अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं और बलिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। बेवजह घूमने वाले शोहदों व मनचलों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है।
शासन द्वारा बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत अभियान चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा के लिए गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर गश्त कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा। वहीं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जिले के खानपुर थाना मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा चेकिंग की गई। महिला से वार्ता कर उनकी सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया। उपस्थित महिलाओ, बालिकाओं, छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई।