अखिलेश यादव पहुंचे गाजीपुर, पूर्व मंत्री कैलाश यादव की मूर्ति का किया अनावरण
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गाजीपुर के दौरे पर हैं। गाजीपुर के लुटावन महाविद्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव कालेज में स्थापित पूर्व मंत्री कैलाश यादव की मूर्ति का किए। यहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सकरा पहुंचे जहां पर सभा को संबोधित कर रहे हैं।
सकरा में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लगातार मंहगाई बढ़ती जा रही है। जनता इंतजार कर रही है कि विकास कब होगा। इस दौरान उन्होंने जनता से सवाल भी पूछा कि किसान की आय दोगुनी हुई क्या।
अखिलेश यादव के इस कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के गाजीपुर पहुंचने पर स्वागत किया।