Today Breaking News

बिना पुलिस वेरिफिकेशन 3 दिन में घर पहुंचेगा पासपोर्ट! घर बैठे करें ऑनलाइन अप्लाई

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई प्रोसेस के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे सभी सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस तरीके से आप आसानी से Passport बनवा सकते हैं और आपको कुछ अलग से करने की भी जरूरत नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आप महज 3 दिन के अंदर Passport हासिल कर सकते हैं। लेकिन आपको Tatkaal Passport अप्लाई करना होगा।


Passport India की साइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एप्लीकेशन सब्मिट होने के बाद आपके दस्तावेज की जांच होगी और फाइनल इजाजत मिलने के बाद इसे तीसरे दिन Dispatch भी कर दिया जाएगा। यानी तीसरे दिन पासपोर्ट बनकर तैयार भी हो जाएगा। साथ ही इसमें Police Verification Report का भी इंतजार नहीं किया जाता है।

कितनी है फीस?

Normal Passport के लिए आपको 1500 रुपए फीस देनी होती है। जबकि तत्काल पासपोर्ट के केस में अलग है। यहां आपको Additional Tatkaal Fees देनी होती है जो 2,000 रुपए बैठती है। अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो आपको पहले ही फीस का भुगतान करना होता है। इसके बाद आपकी एप्लीकेशन सब्मिट होती है और एक Appointment Date का चयन करने के बाद आपको नजदीकी पासपोर्ट केंद्र पर जाना होता है। 36 पेज के तत्काल पासपोर्ट के लिए आपको 3500 रुपए का भुगतान करना होगा। 40 पेज के तत्काल पासपोर्ट के लिए आपको 4000 रुपए फीस भरनी होगी।

ये लोग नहीं करते तत्काल पासपोर्ट अप्लाई-

आपको बता दें, कोई भी तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकता है। जबकि नागालैंड में रहने वाले लोग तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। पासपोर्ट ऑफिस के पास तत्काल पासपोर्ट जारी करने का पूरा अधिकार होता है। नाबालिग भी तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए अथॉरिटी की इजाजत लेना अनिवार्य होता है।

'