गाजीपुर में बिहार बॉर्डर से पुलिस ने 2 गो तस्करों को दबोचा
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बिहार प्रांत के तटवर्ती इलाकों में इन दिनों शराब और गो तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर तस्करी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा पदभार संभालते ही जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर हो गई है। जनपद में अपराध एवं अपराधियो, गोवंश तस्करी एवं अनैतिक व्यापार में लिप्त तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गहमर पुलिस ने रविवार की शाम घेराबंदी कर एक राशि गाय एवं 6 राशि बछड़ा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
गहमर कोतवाली के बारा चौकी प्रभारी मनोज कुमार तिवारी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ गो तस्कर तस्करी हेतु गोवंश के साथ बिहार जा रहे है। मुखबिर द्वारा यह सूचना मिलते ही पुलिस वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। तभी एक 1 गाय सहित 6 बछड़ो के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम रफी नट पुत्र रामबचन नट, राहुल नट पुत्र मुख्तार नट निवासी ग्राम कोचड़ी थाना राजपुर बक्सर बिहार बताया। पुलिस द्वारा हुई आवश्यक इस कार्रवाई में तस्करी में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली इस टीम में कोतवाल पवन उपाध्याय, एसआई मनोज तिवारी, महादेव गुप्ता, विपुल पाठक, रत्नेश सिंह, विवेक त्रिपाठी शामिल रहे।