केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित हुई आईएएस आर्यका अखौरी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में आईएएस आर्यका अखौरी को केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) अवार्ड-2021 के लिए देश मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका परिषद भदोही को केन्द्रिय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा राजकोट, गुजरात मे जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी को पुरस्कार प्राप्त प्रदान किया गया।
बता दें कि आर्यका अखौरी पूर्व में भदोही की जिलाधिकारी पद पर कार्यरत थीं। 19 से 21 अक्टूबर तक राजकोट, गुजरात मे इण्डियन अरबन हाऊसिंग कान्क्लेव 2022 का आयोजित किया गया। इसमें देश भर से आये लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अवार्ड-2021 हेतु उत्तर प्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड दिये गए।
भदोही की पूर्व डीएम को मिला सम्मान
प्रदेश में जनपद स्तर पर दिये जाने वाले अवार्ड के क्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निगम आगरा को प्रथम पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका परिषद भदोही को द्वितीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पंचायत किरौली, आगरा को द्वितीय पुरस्कार एवं सर्वश्रेष्ठ नगर स्तरीय तकनीकी सेल (CLTC) आगरा एवं भदोही को पुरस्कृत किया गया। नगर पालिकाओं में भदोही नगर पालिका को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया, जिसका अवार्ड भदोही की पूर्व डीएम आर्यका अखौरी को केंद्रीय मंत्री ने प्रदान किया। आर्यका अखौरी वर्तमान में गाजीपुर की जिलाधिकारी हैं।