Today Breaking News

गाजीपुर में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों के लोगों में दहशत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ रहा है। दो दिनों से लगातार 1 सेमी प्रति घंटे के रफ्तार से जलस्तर बढ़ा है। लेकिन, अभी गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान से दूर हैं। लेकिन बाढ़ की आशंका से तटवर्ती इलाकों के लोगों में दहशत है।

बाढ़ की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर रखा है। गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने से रेत पर बोई गई फसल डूबने लगी है। इसको लेकर किसान चिंतित हैं।

55.240 मीटर तक पहुंचा जलस्तर

गंगा का जलस्तर आज 11बजे तक 55.240 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 63.105 है। हालांकि गंगा अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं, लेकिन बढ़ने की गति से लोग चिंतित हैं। अगर इसी तरफ से गंगा के बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो खतरे का निशान छूने में उन्हें देर नहीं लगेगा।

एक घंटे 1 सेमी बढ़ रहा

केंद्रीय जल आयोग के अजीत गुप्ता ने कहा, "तीन दिनों से गंगा बढ़ रही हैं। गंगा का जलस्तर एक घंटे 1 सेमी बढ़ रहा।"

 
 '