Today Breaking News

रात में छत पर मिलने पहुंचे प्रेमी ने प्रेमिका को नीचे फेंका, बताया क्यों आ गया था गुस्सा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर. कानपुर के कृष्णा नगर स्थित साहदुल्लापुर में शुक्रवार रात एक युवक ने प्रेमिका को पीटकर छत से फेंक दिया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लड़की से मिलने उसकी घर की छत पर गए लड़के और लड़की के बीच झगड़ा हुआ जिससे गुस्से में आकर लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को छत से नीचे फेंक दिया। 

उसने बताया कि दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ क्योंकि लड़की की किसी और से शादी तय हो गई थी। घटना चकेरी के साहदुल्लापुर की है। इलाके के एयरफोर्स कर्मी के लालबंगला निवासी एक रिश्तेदार का घर पर आना-जाना था। इसी लड़के से उनकी बेटी के प्रेम संबंध थे। युवती के परिजन इसे पसंद नहीं करते थे, जिससे पहले विवाद हो चुका है। 

शुक्रवार रात प्रेमी अपने साथी के साथ युवती से मिलने उसके घर की छत पर पहुंच गया। प्रेमी ने युवती की शादी तय होने पर उससे झगड़ा किया। यहां तक कि रात में ही लड़की को उसने पहले मारा पीटा और फिर छत से नीचे फेंक दिया। परिजनों ने युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी के खिलाफ चकेरी थाने में तहरीर दी गई है। 

बताया जाता है कि विवाद के बाद आरोपित ने युवती से मारपीट कर छत से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में माल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

'