ननद से पति के अवैध संबंधों का शक, दांत से काटी सास की नाक
गाजीपुर न्यूज़ टीम, मेरठ. मेरठ में बहू ने दांतों से सास की नाक काटकर चेहरे से अलग कर दी। खून से लथपथ सास ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। मामला मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का है। बहू को अपने पति और मौसेरी ननद के अवैध संबंधों का शक था। जानकारी के मुताबिक महिला का पति पीड़िता के घर कुछ दिन पहले गया।
उस दिन महिला ने पहले अपनी सास के घर फोन कर उसे गाली दी और गुस्से में उसकी बेटी का चक्कर अपने पति से बताया। यहां तक कि महिला ने ये भी आरोप लगाए कि उसकी मौसेरी सास का चक्कर उसके ससुर से है।
पीड़िता की बेटी ने कहा कि महिला ने फोन पर गालियां दी और मना करने पर अवैध संबंध की बात कही। इतने पर भी वो नहीं रुकी और गुस्से में उनके घर आकर अपनी मौसेरी सास से मारपीट करने सगी। गुस्से में महिला ने पीड़िता जो उसकी मौसेरी सास है उसकी नाक अपने दांतों से काट कर अलग कर दी और वहां से फरार हो गई।
खून से लथपथ और दर्द से तड़पती सास एसएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंची। जानकानी के आधार पर पीड़िता की ओर से बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं घटना के बाद से सरोज, उसका पति, ससुर फरार हैं। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस की औरतों ने आकर मामला शांत करवाया और पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने टांके लगाकर नाक चेहरे से जोड़ दी। पीड़िता का कहना है कि सभी मेरे रिश्तेदार हैं, मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। सिर्फ शक के चक्कर में उन्होंने मेरे साथ ये बदत्तमीजी की है। पीड़िता ने बताया कि 5 साल पहले उसके पति रुपक की मौत हो चुकी है, वो विधवा है और रिश्तेदार उस पर ऐसा घिनौना आरोप लगा रहे हैं।