Today Breaking News

गाजीपुर में सातों सीट पर दौड़ी साइकिल, मुरझाया कमल, रिकार्ड मतों से जीते ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की सभी सातों विधानसभा सीटों पर सपा ने परचहम लहराया है। एकतरफा जीत से सपा खेमे में जबरदस्त उत्साह है। देर शाम शहर से लेकर गांव तक सपा समर्थक जश्न में डूबे रहे। देर रात तक जमकर आतिशबाजी का शोर आसमान में गुंजता रहा। पिछली पर भाजपा की ओर से तीन सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद इस बार खाता तक नहीं खुलना अप्रत्याशित रहा।

इस बार सपा की ओर से सातवीं बार जमानिया सीट से ओम प्रकाश सिंह, जहूराबाद सीट से सुभासपा से दूसरी बार रिकार्ड मतों से ओमप्रकाश राजभर, जंगीपुर सीट से दूसरी बार डा. विरेंद्र यादव, मुहम्मदाबाद सीट से पहली बार सुहैब अंसारी, सैदपुर से पहली बार अंकित भारती, जखनिया से सुभासपा से पहली बार वेदी राम और सदर सीट से पहली बार जैकिशन साहू ने जीत दर्ज किया है।

इसमें रिकार्ड 45632 मतों से जहूराबाद से सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के कालीचरण राजभर को हराया है। सबसे कम अंतर 1692 से सदर सीट पर जैकिशन साहू ने भाजपा की पूर्व मंत्री संगीता बलवंत को पछाड़ा है। ऐसे ही जमानिया सीट पर ओम प्रकाश ने  22145 मतों से भाजपा की सुनीता सिंह को पटकनी दी है।

जखनिया सीट पर वेदी राम ने 36865 मतों के अंतर से भाजपा के रामराज बनवासी को हाराया है।  जंगीपुर सीट पर सपा ने अपनी चौथी पर परंपरागत जीत को कायम रखा। इस सीट पर सपा के डा. विरेंद्र यादव ने भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 35063 मतों के अंतर से हराया। 

सैदपुर में सपा ने अपने गढ़ को बचाए रखा। जहां नवयुवक प्रत्याशी अंकित भारती ने भाजपा के सुभाष पासी को 35294 वोटों के मुकाबले से हराया। इस बार मुहम्मदाबाद सीट पर उलटफेर करते हुए सपा के प्रत्याशी सुहैब अंसारी ने भाजपा की अलका राय को 18759 मतों से शिकस्त दी। 

जमानिया 

सपा से ओम प्रकाश- 93926 

भाजपा से सुनीता सिंह- 71781 

बसपा से परवेज खान-  53403 

जीत का अंतर- 22145 

जखनिया 

सुभासपा से वेदी राम- 113378 

भाजपा से रामराज बनवासी- 76513 

बसपा से विजय कुमार- 51585 

जीत का अंतर- 36865 

जहूराबाद 

सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर- 114860 

भाजपा से कालीचरण राजभर-  69228

बसपा से शादाब फातिमा- 53144 

जीत का अंतर- 45632

जंगीपुर 

सपा से विरेंद्र यादव- 103125

भाजपा से रामनरेश कुशवाहा- 68062

बसपा से डा. मुकेश सिंह- 47857 

 जीत का अंतर- 35063 

सैदपुर 

सपा से अंकित भारती- 107426

भाजपा से सुभाष पासी- 72132

बसपा से विनोद कुमार- 44856 

जीत का अंतर- 35294

मुहम्मदाबाद 

सपा से सुहैब अंसारी- 111443

भाजपा से अलका राय- 92684

बसपा से माधवेंद्र राय- 32440 

जीत का अंतर- 18759 

 गाजीपुर सदर 

सपा से जैकिशन साहू- 92472 

भाजपा से संगीता बलवंत- 90780

बसपा से राजकुमार गौतम- 33931 

जीत का अंतर- 1692

 
 '