सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा महिला विधायक सुनीता सिंह पर की अमर्यादित टिप्पणी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में पूर्व मंत्री और जमानियां विधानसभा के सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह की जुबान प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान फिसल गई। उन्होंने वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप लगा डाले। ओमप्रकाश सिंह ने बड़बोले बनते हुए अमर्यादित बयान दे डाला।
विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जैसे-जैसे बढ़ रही है। वैसे-वैसे प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री और सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह की जुबान फिसल गई। उन्होंने वर्तमान भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर डाला।
गौरतलब हो कि मौजूदा विधायक सुनीता सिंह के द्वारा पूर्व मंत्री के शिक्षा को लेकर आरोप लगाए गए थे। जिसके बारे में पूछने पर ओमप्रकाश सिंह भड़क गए और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप मढ़ दिया। उधर जवाब में पूर्व मंत्री पर पलटवार करते हुए विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि इनकी यही फितरत है। इन्होंने राजनीति में यही सब किया है। विकास छोड़कर बाकी सब काम किए हैं।