Today Breaking News

भाजपा ने गुंडों को भेजा जेल और अखिलेश यादव गुंडों को बांट रहे टिकट - स्‍वतंत्र देव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर के खतौली में एक बैंक्वेट हाल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा राज में गुंडों को जेल भेजा गया है, जबकि अखिलेश यादव गुंडों को टिकट दे रहे हैं। जनता अपना मन बना चुकी है। वह राष्ट्रवाद के मुद्दे पर ही अपना मतदान करेगी।

प्रदेश खुशहाली के रास्‍ते पर

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में देश व प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर चल रहा है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाया गया। सपा के राज में अपहरण, नियुक्ति व ट्रांसफर उद्योग चलता था। कोई अपराधी पकड़ा जाता तो किसी भी मियांजान का फोन आता और वह छूट जाता था लेकिन आज योगी के राज में ऐसा नहीं है। विद्युत व्यवस्था की हालत सबसे खस्ता थी।

घर-घर जाकर मांगे वोट

योजनाओं के नाम पर लूट कसौट होती थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समर्द्धशाली प्रदेश बनाने के लिए अपना मतदान करेगी। पिछले पांच साल में बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है वहीं व्यापारियों में भी सुरक्षा का भाव बढ़ा है भाजपा राज में गुंडे व माफिया जेल गए हैं, लेकिन सपा गुंडों को टिकट दे रही है। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष गांव गंगधाडी में जाकर घर-घर भाजपा के लिए वोट मांगे हैं।

 
 '