Today Breaking News

Lekhpal Bharti 2022: लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC ने लंबे इंतजार के बाद यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा (Lekhpal Bharti Notification 2022) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके अनुसार 8085 लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया (Lekhpal Bharti 2022) 7 जनवरी से शुरू होगी. उम्मीदवार 28 जनवरी तक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे.

फिलहाल भर्ती (UPSSSC Lekhpal Bharti 2022) का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नोटिफिकेशन आते ही परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं. उम्मीदवारों की मदद के लिए परीक्षा का सिलेबस (UP Lekhpal Bharti 2022) नीचे दिया जा रहा है. जिसके हिसाब से कैंडिडेट पक्की तैयारी कर सकते हैं.

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित और ग्राम्य समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे. हर विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे.

सामान्य हिंदी– सामान्य हिंदी से तत्सम एवं तद्भव, संधियां, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, समास, विलोम शब्द, पर्यायवाची, व्याक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, वाक्य संशोधन, वर्तनी, कारक, वचन का लिंग, अनेकार्थी शब्द एवं अपठित गद्यांश से प्रश्न पूछे जाएंगे.

गणित– गणित में लाभ-हानि, बारंबारता, सांख्यिकी, आंकड़ों का वर्गीकरण, समांतर, माध्य प्रतिशतता, संख्या पद्धति, सारणीयन, आंकड़ों का निरूपण, संचई बारंबारता, आयत चित्र, केंद्रीय माप समांतर, माध्य क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि, दंड चार्ट, पाई चार्ट, माध्यिका एवं बहुलक के बारे में, परिधि एवं क्षेत्रफल के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे.

सामान्य ज्ञान– भारत का इतिहास, भारतीय राज्य व्यवस्था और अर्थव्यवस्था, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, दैनिक अनुभव, सामान्य प्रबोधन व जानकारी, विश्व भूगोल व जनसंख्या, भारत के सामाजिक राजनीतिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक पक्ष, एवं भारतीय संविधान संबंधित सवाल पूछे जाएंगे.

ग्रामीण समाज एवं विकास– ग्राम विकास योजना एवं प्रबंधन, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्रामीण विकास कार्यक्रम, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्रामीण विकास संबंधित योजनाएं, ग्राम विकास शोध प्रणालियां एवं अन्य से सवाल पूछे जाएंगे.

'