Today Breaking News

गाजीपुर जिला मुख्यालय पहुंचे विधायक सुभाष पासी, भाजपाइयों ने किया स्वागत - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. अक्षर फाउंडेशन के माध्यम से कई हजार लोगों की अब तक विभिन्न तरह से सेवा कर चुके लगातार दूसरी बार के विधायक सुबाष पासी एवं उनकी पत्नी रीना पासी समाजवादी पार्टी छोडकर लखनऊ मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अपने राजनैतिक सहयोगियों संग पहुंचे दम्पति का जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर अपने स्वागत से अविभूत विधायक सुबाष पासी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1987 से लेकर आज तक की राजनीति का वर्णन करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के नम्बर एक नेता है जो भारत को आज सर्वोच्च शिखर पर स्थापित कर रहे है। उन्होंने अपना राजनीतिक गुरु सुनील दत्त को बताते हुए कहा की उनसे बहुत कुछ सिखने को मिला। मेरी जन्मभूमि उत्तर प्रदेश गाजीपुर है तो कर्म भूमि महाराष्ट्र है। 

उन्होंने कहा की मेरे राजनीति का उद्देश्य समाजवादी पार्टी मे मै कतई पुरा नही कर पा रहा था मै इसके लिए अपने आप को दोषी मानता हूँ। रीना पासी ने सबके प्रति धन्यवाद दिया तो इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की आज आप विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुडकर सुखद अहसास कर रहे होंगे जो कश्मीर से कन्या कुमारी तक विस्तारित है और दावा किया आपको तिसरी बार विधायक बनने से अब कोई रोक नहीं सकता और विधायक को भाजपा का मजबूत स्तम्भ बताया। 

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने स्वागत करते हुए आशा व्यक्त किया की करोड़ो भाजपा सदस्यों की विशाल संख्या के राजनीतिक दल के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी आज आपके सम्मान मे उमड पडे है। उन्होंने पार्टी के रिती नीति संस्कार से बंधकर काम करने की संभावनाओं के साथ कह की आप मुखर समाज सेवा का मार्ग प्रशस्त कर भाजपा महामनिषियों के विचार समाज के कमजोर और अंतिम व्यक्ति के सपनो को साकार करने मे सहयोग करेंगे।

'