Today Breaking News

कवि संजीव कुमार त्यागी की पुस्तक ‘ऐ सरकार! किसान हईं हम’ का हुआ विमोचन - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर स्थित उत्सव वाटिका में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लट्ठूडीह निवासी कवि संजीव कुमार त्यागी की पुस्तक ‘ऐ सरकार! किसान हईं हम’ का विमोचन मुख्य अतिथि दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज राजगुरु मठ काशी के हाथों हुआ।

कवि संजीव कुमार त्यागी की पुस्तक ‘ऐ सरकार! किसान हईं हम’ का विमोचन

मालूम हो कि लट्ठूडीह निवासी संजीव कुमार त्यागी इस समय जनता इंटर कालेज, एटा जिला जालौन में हिंदी विभाग में अध्यापक है एवं अनेक राष्ट्रीय मंचों पर काव्यपाठ कर चुके है। सर्व भाषा ट्रस्ट से प्रकाशित कवि संजीव कुमार त्यागी की पहली पुस्तक ‘ऐ सरकार! किसान हईं हम’। 

रउवा सूरूज अस चमकीलां जग में जगमग बा रउए से राई से पर्वत ले ईहवां, जे बा उ सब बा रउवे से, बाकिर अपनो अंगनइया के, लिलरा चमकत चान हईं हम, बखरा में अन्हियारी ढोवत, ए सरकार किसान हईं हम। में इक्कीस कविताएं संकलित हैं। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मैथिल-भोजपुरी अकादमी (दिल्ली सरकार) के पूर्व सदस्य डा. मुन्ना कुमार पांडेय, रवि जी, प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डा. जनार्दन राय (वरिष्ठ साहित्यकार, बलिया), निर्गुण सम्राट मदन राय (बलिया), राजेश राय (प्रबंधक, जनता जनार्दन इण्टर कालेज, गांधीनगर, गाज़ीपुर), डा. बैजनाथ पांडेय (प्रवक्ता, डायट चंदौली), रजनीश राय (राष्ट्रीय प्रवक्ता, किसान संघ भाजपा), शशि भूषण राय (अपर नगर आयुक्त, अयोध्या), कामेश्वर नाथ राय (प्रबंध संपादक, दैनिक आजाद पत्र) पुस्तक के प्रकाशक केशव मोहन पांडेय (सर्व भाषा ट्रस्ट प्रकाशन, दिल्ली) उपस्थित थे। भोजपुरी गीतकार सुभाष (गोपालगंज) कवि कृष्ण मुरारी राय (बलिया), शिक्षक एवं कवि अमरेन्द्र सिंह (आरा), कवि दिवाकर उपाध्याय (सारण), शायर विशाल शेखर राय (गाजीपुर) कवि सम्मेलन में अपना काव्यपाठ किया। 

अध्यक्षता चंद्रकेश राय (पूर्व राज्य विधि अधिकारी, उच्च न्यायालय प्रयागराज) तथा संचालन प्रधान संपादक विश्वजीत राय ने किया। अंत में कवि संजीव त्यागी व अतुल राय ‘मन्नी’, शिवांक राय और सत्येंद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 
 '