Today Breaking News

UP Police Bharti 2021: पुलिस में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 25 हजार सिपाहियों की भर्ती जल्द

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. UP Police Bharti 2021- उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी सरकार जल्द 25 हजार सिपाहियों की भर्ती निकालने की तैयारी में है। डीजीपी मुख्यालय ने आरक्षी के 25 हजार पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को भेजा है। भर्ती बोर्ड सिपाही भर्ती की तैयारी के बाद जल्द इसे लेकर विज्ञापन जारी कर सकता है। बताया गया कि वर्तमान में सिपाही के करीब 29 हजार पद रिक्त हैं।

उत्तर प्रदेश  विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) व पीएसी को नए जवान उपलब्ध कराने के दृष्टिगत जल्द सिपाही के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है। हालांकि वर्तमान में उपनिरीक्षक के 9534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती बोर्ड दारोगा भर्ती के लिए अक्टूबर माह तक लिखित परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग में भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उपनिरीक्षक (एसआइ) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गयी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआइ पीईटी के नतीजों की घोषणा सोमवार, 30 अगस्त 2021 को की। कुल 183 पदों के लिए चार और पांच दिसंबर 2020, 11 फरवरी 2021, 20 मार्च 2021 और 26 जून 2021 को आयोजित पीईटी के आधार पर कुल 262 उम्मीदवारों को अगले चरण यानि लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में पांट सितंबर 2021 को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जारी कर दिये हैं, जिसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में शामिस होने के लिए अभ्यर्थियों तो आनलाइन डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ अपना एक फोटो आइडी प्रूफ साथ ले जाना होगा।  ये भी पढ़े: यूपी में जल्द 19 हजार होमगार्ड भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

 
 '