Today Breaking News

मां बनाकर छोड़ देता था बाबा, पांचवी पत्नी ने पुलिस को सुनाई तांत्रिक की यातनाओं की दास्तान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर. पांच पत्नियों के होते हुए छठी शादी करने जा रहे तांत्रिक की गिरफ्तारी के बाद उनकी पांच पत्नियां बाबा के खिलाफ कार्रवाई को आगे आई हैं। तांत्रिक की पत्नियों ने पति को लेकर जो खुलासे किए हैं वह वाकई चौंकाने वाले थे। तांत्रिक की पत्नियों ने बताया कि शादी करने के बाद तांत्रिक उन्हें मां बनाकर छोड़ देता था। इसके बाद अगली महिला की तलाश में निकल पड़ता था। 

शाहजहांपुर का रहने वाला अनुज चेतन कठेरिया उर्फ अनुज चेतन सरस्वती ने एक-दो-तीन नहीं पांच शादियां कीं थीं। किसी बीवी को छोड़ दिया, किसी को पीट कर भगा दिया। एक बीवी ने खुदकुशी कर ली। एक ने जान से मारने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज करा दी। फरारी हालत में भी वह छठी शादी करने की फिराक में था, जब पांचवीं बीवी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मैट्रीमोनियल साइट्स पर चैट के जरिए 32 युवतियों पर डोरे डाल रहा था। उसे जेल भेज दिया गया है।


थाने में बयान दर्ज कराने पहुंची तीसरी पत्नी

पहली पत्नी और बहु के किदवईनगर में बयान दर्ज कराने के बाद बुधवार को तीसरी पत्नी भी औरैया से बयान दर्ज कराने थाने पहुंची। तांत्रिक बाबा अनुज चेतन पर उसकी पांचवीं पत्नी ने दुष्कर्म, हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पत्नी के जीवित रहते हुए अन्य महिलाओं से शादी करने की धारा बढ़ाकर जेल भेज दिया। इसके बाद आरोपित की पहली पत्नी और बहु ने भी हिम्मत जुटा पांचवीं पत्नी के केस में गवाह बनकर पुलिस को साक्ष्य सौंपे और बयान दर्ज कराए। इसके बाद दोनों ने चकेरी थाने में भी इसी मामले में बयान दर्ज कराए। पांचवीं पत्नी ने बताया कि अब बुधवार को अनुज चेतन की तीसरी पत्नी भी थाने में बयान दर्ज कराने आएगी।


जेल में तंत्र विद्या कर दुर्घटना न करा दे... 

पांचवीं पत्नी ने बताया कि दूसरी पत्नी के अंदर अनुज चेतन का खौफ भरा है। उसे डर है कि अगर वह उसके खिलाफ बयान देने शहर आई तो अनुज जेल में ही तंत्र विद्या कर उसकी दुघर्टना करा देगा। इस भय से उसने वहीं से उसे शादी का कार्ड, फोटो आदि साक्ष्य भेज दिए।


पांचवीं पत्नी बोली, तांत्रिक ने यातनाओं की सारी हदें पार कर दीं

अनुज ने मुझ जैसी पढ़ी-लिखी लड़की को धोखा दिया है। उसने यातनाओं की सारी हदें पार कर दीं। दरिंदों की तरह पीटना, अश्लील वीडियो बनाना उसके लिए आम बात थी। देह व्यापार के लिए लखनऊ ले जाने के विरोध पर उसने अपने चेले के सामने दुष्कर्म कर गला दबा हत्या करने की कोशिश की थी। ये बातें श्याम नगर निवासी कथित तांत्रिक अनुज चेतन कठेरिया की पांचवीं पत्नी ने बताईं। उसने बताया कि अनुज ने मैट्रीमोनियल साइट के जरिए संपर्क किया था। उसने खुद को दिल्ली में कस्टम अधिकारी बता ऑफिस के दस्तावेज भी दिखाए। हकीकत तब पता चली, जब शाहजहांपुर में अनुज, उसके भाई और मां पर रेप का केस दर्ज हुआ। इस पर तीनों शाहजहांपुर से फरार हो गए। अनुज उसे भी बरेली ले गया, जहां उसने तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दीं। विरोध पर रॉड से पीटा, जिससे वह दो दिन बेहोश रही। इस दौरान उसने निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो भी बना लिया था। होश में आने पर अनुज के फोन से किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी। तब वहां की पुलिस ने उसे श्यामनगर मायके भिजवाया था। इस दौरान अनुज को भी शाहजहांपुर रेपकांड के आरोप में जेल हो गई। वह दिसंबर 2020 में जेल से छूटा और फिर बहलाकर किदवईनगर स्थित मकान में साथ रखा, जहां कुछ दिन बाद फिर यातनाएं देने लगा था। पीड़िता ने अनुज के साथ उसके छोटे भाई और मां के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।


आठवीं पास, 17 भाषाओं का जानकार

पीड़िता ने बताया कि अनुज हिन्दी, अंग्रेजी ही नहीं बल्कि तमिल, मराठी, सहित 17 भाषाएं जानता है। वह खुद आठवीं पास है, लेकिन लोगों को बीएससी बताता था। पीड़िता ने बताया कि वह फुटबाल की नेशनल खिलाड़ी रही है। इसके साथ ही स्टेट लेवल पर क्रिकेट खेल चुकी। कबड्डी खिलाड़ी भी रही।

 
 '