Today Breaking News

Ghazipur: चलती ट्रेन से अधेड़ को चोरों ने फेंका, मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर से बिहार जा रही डाउन पैसेंजर में घुसे चोरों ने बुधवार को 53 वर्षीय विमलेश्वर सिंह को हाथापायी के बाद चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर भाग निकले। इस सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल बिहार के बनाही स्टेशन के समीप की है। घरवालों की तहरीर पर आरा स्टेशन के जीआरपी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की खबर मिलते ही विमलेश्वर के पैतृक गांव गहमर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार विमलेश्वर सिंह मुन्ना पुत्र नरसिंह सिंह निवासी गहमर (गोविंद राव पट्टी) बुधवार अपनी पुत्री के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने ससुराल बिहार प्रांत के खरौनी (बिहिया) जनपद भोजपुर जा रहे थे। बिहार के बनाही स्टेशन के समीप विमलेश्वर सिंह की अटैची लेकर एक चोर भागने लगा। विमलेश्वर ने उसे पकड़ लिया। इसपर दोनों के बीच हाथापायी शुरू हो गई। देखते ही देखते चोरों के अन्य साथी भी पहुंच गए और विमलेश्वर सिंह को ट्रेन से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच यात्रियों ने फोन कर रेलवे पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इसकी सूचना जब ससुराल में पहुंची तो विमलेश्वर सिंह की पत्नी व एक पुत्री विवाह कार्यक्रम में खुशी की जगह गम का माहौल हो गया। रोते-बिलखते पत्नी व पुत्री गहमर पहुंची। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गांव के नरवा गंगा घाट पर किया गया। पत्नी व पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल है।

 
 '