Today Breaking News

Ghazipur Weather Update : ग़ाज़ीपुर में झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत, अधिकतम तापमान 44 डिग्री

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग़ाज़ीपुर जिले में झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि पिछले तीन दिन से जारी तेज गर्म हवाओं में आज थोड़ी कमी आई है, मगर तापमान का पारा तेजी से बढ़ोतरी पर है। आज सुबह से ही दक्षिण-पश्चिम की ओर से करीब 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रहीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक तो वहीं न्यूनतम सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से तीव्र धूप में चलने वाली हवाएं गर्मी का अहसास करा रहीं हैं।

मौसम विज्ञानी के अनुसार अब ग़ाज़ीपुर का पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा। आज दोपहर तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री, तो वहीं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पश्चिमी हवाओं का दौर अब अपने समाप्ति पर है, इसके बाद पूर्वी हवाएं यानी कि लू का कोहराम जिले भर में दिख सकता है। इस मौसम में अब बीमारियों का संक्रमण तेजी से बढ़ेगा, जिससे बचने की जरूरत है। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर अभी फ्रिज और कोल्डड्रिंक का सेवन कई बीमारियों की चपेट में ला सकता है। वहीं इस मौसम में मच्छरों व अन्य गंदगी की वजह से मलेरिया व डेंगू की शिकायतें देखी जा रहीं है। इस मौसम में एसी के बजाय कूलर और पीने के लिए घड़े के पानी का ही इस्तेमाल करें, इससे तमाम संक्रमण से बचा जा सकता है।

 
 '