Today Breaking News

Ghazipur: चोरी करते समय जागी विवाहिता तो चोर ने किया दुष्कर्म, बलात्कारी चोर की तलाश

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसे चोर ने 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिलाा के अनुसार दो बच्चों की मां अपने घर के कमरे में सो रही थी और उसके 70 वर्षीय ससुर बाहर बरामदे में सो रहे थे रात में चोरी की आवाज सुनकर जाग गई तो चोर ने उसका मुंह बंद कर दुष्‍कर्म किया और फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार छत के रास्ते घर में घुसे चोर की चोरी करते समय निगाह महिला पर पड़ी और वह उस पर टूट पड़ा। मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने रात में पीआरवी पुलिस दल सहित पड़ोसियों और अपने मायके वालों को फोन कर मौके पर बुलाया।


महिला का पति अपने पुत्र को लेकर परीक्षा दिलाने सोनभद्र गया हुआ था। दूसरा पुत्र अपने ननिहाल में था। घर में महिला अपने वृद्ध और बधिर ससुर के साथ अकेली ही थी। मौधा चौकी इंचार्ज सुनील शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कर उनका मेडिकल कराया जा रहा है। दुष्कर्म करने वाले की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 
 '