Today Breaking News

Ghazipur: अराजक तत्वों ने तोड़ी रविदास की मूर्ति, आक्रोशित ग्रामीणों का धरना

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बिरनो थाना क्षेत्र के जरगो आंबेडकर पार्क में लगी संत रविदास की मूर्ति रविवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दी। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण मूर्ति निर्माण संग आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

घटना की सूचना मिलने पर एसआई सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। 24 घंटे में नया मूर्ति निर्माण कराने के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।


ग्रामीणों का आरोप है कि रात्रि में पुलिस गश्त न होने से अराजक तत्व क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। रविदास प्रतिमा टूटने के बाद भी घटनास्थल पर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह नहीं पहुंचे, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


धरना देने वालों में रामाश्रय गुप्ता, मुलायम सिंह यादव, राजेश यादव, प्रतीक, अमन कुमार, संजय, मनीष राम, अरविद राम, राजू, उदय, संतोष राम, राजू व आजाद खान आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि जरगो गांव के मनीष कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

 
 '