मऊ जिले में संपत्ति के विवाद में पिता को सगे भाइयों ने उतारा मौत के घाट, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी में संपत्ति के विवाद को लेकर सगे भाइयों भूपेंद्र और अखिलेश ने अपने पिता बुद्धिराम शर्मा को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस हमले में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों में गुड्डू को वाराणसी बीएचयू में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है।
दुबारी में सुबह संपत्ति को लेकर हुई इस हत्या में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फावड़े से काटने की जानकारी सामने आई है। इस दौरान बीच बचाव करने आए लोगों पर भी हमला कर दिया। हालांकि, वारदात की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके से दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। वारदात की जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।