Today Breaking News

Ghazipur: किसान का बेटा प्रिन्स सिंह बना सेना में लेफ्टिनेंट, लगा बधाईयों का तांता

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जनपद के बाराचवर विकास खण्ड के दहेन्दू गांव निवासी प्रिन्स सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र ही नही बल्कि जनपद का भी नाम रोशन किया। प्रिन्स सिंह सूर्यवंशी ने सैनिक स्कूल घोड़ा खाल नैनीताल से पढ़ाई की, वह एक मेधावी छात्र रहा है। 

प्रिन्स सिंह ने देहरादून में भारतीय सेना अकादमी के पासिंग हाउस परेड में शामिल होकर शनिवार के दिन जम्मू-कश्मीर लाइट इनफेन्ट्री में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया। सेना के रूल नियम के अनुसार जिसका बेटा लेफ्टिनेंट बनता है उसके माता पिता को सस्मान पासिंग आऊट परेड के दौरान बुलाया जाता हैतथा बेटा अपने माता पिता को भी सैल्यूट मारता है तो माता पिता का सीना और चौड़ा हो जाता है। 


लेफ्टिनेंट बनने पर गांव ही नही बल्कि क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रिन्स सिंह के पिता महेन्द्र सिंह व माता शारदा सिंह चाहते थे कि उनका बेटा एक दिन लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करे। उनकेसपनों को उनके बेटे ने लेफ्टिनेंट बनकर सच कर दिया।इस खुशी के लिये क्षेत्रीय लोग तथा नाते रिश्तेदार मोबाईल से महेन्द्र सिंह को बधाईयां दे रहे है उनके घर पहुचकर लोग भी बधाईयां दे रहे है।

'