Ghazipur: कृषि बिल के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुहम्मदाबाद, कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की बिल एवं मंडी को प्राइवेट हाथों में देने के विरोध में बुधवार को यूसुफपुर नवीन मंडी समिति परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर किसानों का समर्थन हासिल किया। बिल की कमियों को उजागर करने के लिए पर्चे भी बांटे गए।
कांग्रेस पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष डा. जनक कुशवाहा ने आरोप लगाया कि किसानों और मजदूरों पर केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही। कांग्रेस पार्टी किसान और मजदूरों का कवच बनकर उनकी सुरक्षा करेगी। पार्टी का नजरिया सदैव किसानों के हित में रहा है। मजदूरों व किसानों ने बदलाव का मन बना लिया है जिसका आगे आने वाले चुनाव में परिणाम दिखेगा। महामंत्री राजेंद्र प्रसाद गाजी, हिदू विश्वविद्यालय के प्रो. अमरनाथ पासवान, लालू चौधरी, राकेश बिद, अशोक कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, दिग्विजय गुप्ता, अशोक राम, प्रदीप भारती, जवाहर बिद, प्रभु नाथ यादव, वशिष्ठ कुशवाहा, प्रवीण गहलोत आदि उपस्थित थे।