Today Breaking News

Ghazipur: अभी भी समाज में बेटे और बेटियो में अंतर : जिलाधिकारी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन) कार्यक्रम 17 से 25 अक्टूबर तक प्रथम चरण का जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पांच सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें बाल संरक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, डाक्टर, शिक्षा विभाग, बाल श्रम विभाग, नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर एवं स्वय सेवी संगठन की महिलाएं उपस्थित रहीं। 

जिलाधिकारी की ओर से 100 महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम का प्रमाण-पत्र दिया गया। मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में विभिन्न महिलाओं व बालिकाओं ने विस्तार से विचार रखे। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के बालिकाओं ने गीत नाट्य भी प्रस्तुत किया, जिसमेंमहिलाओं को आत्म निर्भर होने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने सम्बोधन में दशहरा की शुभकामनाएं दी। महिला व बालिकाओं के सम्मान सुरक्षा व स्वावलंबन सम्बन्धित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम 2021 तक चलाया जायेगा। 


जिस उद्देश्य से नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलम्बन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति प्रारम्भ किया गया है। अभी भी हमारे समाज में बेटे और बेटीयो में अन्तर माना जाता है जो नहीं होना चाहिए इसी सोच को बदलने की जरूरत है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि सुरक्षा के लिए जितने हेल्प लाईन नम्बर दिये गये हैं, उसे हमेशा याद रखें। नारी सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रत्येक थाने व समस्त तहसीलों व ब्लाक स्तर पर महिला हेल्पडेस्क, विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नम्बर 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन एवं 102-स्वास्थ्य सेवा निर्धारित की गयी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं के लिए मिशन शक्ति पर सपथ दिलाई तथा उपस्थित पुरूषों को भी शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी, वन स्टाप सेन्टर तथा मिशन शक्ति से सम्बन्धित अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।


'