Today Breaking News

कोरोना वायरस का ट्रेंड :टॉप शहरों में दोगुने मरीज,जानें आखिर ऐसा क्यों ?

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. इंडिया में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों से लेकर पुलिस प्रशासन तक की टीम इसके संक्रमण को फैलने से रोकने में जुटी है। बावजूद इसके यह वायरस कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है। अगर यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और एनसीआर के शहरों में मिल रहे मरीजों की संख्या के आंकड़ाेें पर गौर करें तो एक अलग ही ट्रेंड नजर आ रहा है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या राज्य के जिस भी शहर में सबसे अधिक है वहां उस प्रदेश में दूसरे नंबर पर आने वाले शहर से दोगुने पॉजिटिव मरीज है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो अब तक सबसे अधिक मरीज आगरा में मिले हैं। यहां 454 लोग इस बीमारी से संक्रमित हा चुके है। इसके बाद नंबर आता है लखनऊ का। यहां 205 लाेगों में कोरोना का वायरस मिला है। इन दोनों शहरों में मरीजों का अंतर दोगुना है। यही स्थिति बिहार की भी है। मुंगेर में अब तक 92 मरीज मिले हैं, वही पटना में 40 मरीज मिले हैँ। यहां भी दोनों जिलों में  मरीजों की संख्या में दोगुने का ही अंतर है। इसी तरह झारखंड और उत्तराखंड की भी स्थिति है। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मरीज देहरादून में मिले हैं। यहां 31 लोगों में अब तक संक्रमण मिल चुका है। वहीं नैनीताल में केवल 10 लोगों कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। यहां सबसे संक्रमित जिला रांची है, जहां अब तक 78  केस मिल चुके हैं। वहीं बोकारो में केवल 10 लोग इस बीमारी से पीड़ित है।  एनसीआर में सबसे अधिक मरीज  दिल्ली में मिल हैं यहां 3439 लोग अब तक संक्रमित हो चुके है। इसके बाद नोएडा का नंबर आता है नोएडा का यहां 137 लोग है। पूरे हरियाणा में इस बीमारी से अब तक 308 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

जानकारों के अनुसार कुद जिलों में शुरू में इस बीमारी को हल्के में लिया गया। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन नहीं किया गया। ऐसे में यहां संख्या बढ़ती गई जो अब ज्यादा हो गई है। यह बीमारी ही ऐसी है कि एक बार संक्रमण फैल जाने के बाद उसे रोकना मुश्किल है। 

 
 '