गाजीपुर: दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर तफ्तीश में जुटी पुलिस
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर गहमर गांव की एक किशोरी संग दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसओ गहमर विमल कुमार मिश्र ने बताया कि घर में सोई किशोरी को जबरिया अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्यवाही भी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग की बातें भी सामने आ रही है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।