गाजीपुर: भाजपा नगर मंडल की कार्यकारणी गठित
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जमानियां भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने नगर मंडल कार्यकारणी की घोषणा बुधवार को की। इसमें पदाधिकारी सहित 6 सेक्टरों के सेक्टर संयोजक व 61 सदस्यों वाली कार्यसमिति बनाई गई है। मनोनीत पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यसमिति में मंडल उपाध्यक्ष के रूप में आशीष कुमार वर्मा, जितेंद्र चौधरी, सत्यजीत चौरसिया व सुमन वर्मा, मंडल महामंत्री राकेश प्रजापति व राहुल वर्मा और मंडल मंत्री संजीत यादव, राजेश पासवान, झगरू लाल बिद व सखी देवी हैं। वहीं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा को नियुक्त किया है। सेक्टर संयोजक में हरपुर की रीना यादव, गोरवा के राकेश गुप्ता, चौधरी मोहल्ला के संतोष कुमार गुप्ता, कानूनगो मोहल्ला के जगदीश चंद्र वर्मा, पटखोलिया के छोटे लाल बिद, रेलवे स्टेशन के सुनील जायसवाल बनाए गए हैं। इसके अलावा 61 कार्यसमिति सदस्यों को मनोनीत किया गया है। मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।