Today Breaking News

गाजीपुर: पहले की भाजपा व अब की भाजपा में अंतर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर ग्राम स्वराज अभियान के सफल संचालन हेतु भाजपा का एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को छावनी लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। कार्यशाला में शामिल जिला पदाधिकारियों, मोर्चा के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों व योजनाओं से अवगत कराया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना खरवार ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच की सार्थकता है। भारत की आत्मा गांवों में बसती है। पहले की भाजपा व अब की भाजपा में अंतर है। इस बात को ध्यान में रखकर हमारे कार्यकर्ता को काम करना है। 

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज हम राष्ट्र के प्रमुख व उच्च स्थान पर स्थापित हैं। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामहित राम ने भाजपा का लक्ष्य कभी भी सत्ता प्राप्त करना नहीं रहा है। व्यवस्था परिवर्तन व भारत को विश्व पटल पर स्थापित करना हमारे नेताओं की सोच रही है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि लक्ष्य की ओर केंद्रित होकर कार्य करने से सफलता हमारे नजदीक होती है। 

उन्होंने कहा कि संगठन की सोच है कि महात्मा गांधी के 150वें जन्म वर्ष में एक दिसंबर से 31 जनवरी तक हमारे कार्यकर्ता गांवों में प्रवास के माध्यम से बूथ समितियों संग बैठक कर सरकार कि योजनाओं का लाभ वंचित जनता तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष ने नए मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यशाला में जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राम, राजेश भारद्वाज, अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुमित तिवारी, रूद्रा पांडेय, शीला सोनकर, पूनम मौर्या, मीरा श्रीवास्तव आदि थे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

 
 '