Today Breaking News

गाजीपुर: भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, तीन घायल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर दुबिहां करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव चट्टी पर सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में करीब आधा घंटा जमकर ईंट पत्थर चले। एक पक्ष के नन्हें कुशवाहा व दूसरे पक्ष के लालजी सेठ व चंचल सेठ घायल हो गए। मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

चट्टी पर लालजी सेठ का कटरा है। उसके पीछे उतरांव गांव के नन्हें कुशवाहा का खेत है। नन्हें अपने खेत की चहारदीवारी कराने को पहुंचे थे। उनका आरोप था कि कटरा के पीछे की बनी सेठ की चहारदीवारी उनके खेत के कुछ हिस्से में बनी हुई है। इसी को लेकर दोनों पक्षों कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
'