Today Breaking News

गाजीपुर: कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कासिमाबाद क्षेत्र के मरदानपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनकी मनमानी के खिलाफ तहसील परिसर स्थित पूíत निरीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर आक्रोश जताया। बाद में सूचना पर पूíत निरीक्षक संतोष सिंह पहुंचे। उन्होंने कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके पश्चात ग्रामीण लौट गए।

ग्रामीण दामोदर राजभर के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के कोटेदार जगरनाथ राशन देने में मनमानी करते हैं। आरोप लगाया कि अंगूठा का निशान लेने के बावजूद राशन नहीं देते हैं। उसे खुले मार्केट में बेच देते हैं। मशीन में अंगूठा का निशान लगवाने पर प्रति कार्ड धारक से पांच रुपये वसूलते हैं। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद राशन नहीं मिलता है। 

इसके चलते बहुत से लोग कार्ड धारक खाद्यान्न से वंचित हो जाते हैं। शिकायत करने पर कोटेदार अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक जांच कर कार्रवाई नहीं की गई। इधर, पूíत निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जयप्रकाश यादव, सुभाष यादव, ललिता देवी, शीला देवी, आशा देवी, मुनिया प्रजापति, बिदू देवी, विमला यादव, तेतरी देवी, प्रभावती देवी, गीता देवी, कुमारी देवी, अंगद, बृजमोहन आदि थे।
'