देवरियां कांड: पीडि़तों के साथ एसपी से मिले विधायक विरेंद्र यादव, कहा शीघ्र करें गिरफ्तारी
गाजीपुर। जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव के नेतृत्व में गुरुवार को स्व. नन्हकू यादव के परिजन पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से मिले।

हमले में गंभीर रुप से घायल नन्हकू यादव की मौत हो गयी। अरविंद यादव का अभी भी इलाज चल रहा है। हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे पिडि़त परिवार काफी भयभीत है।
पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नही कर पायी है। उन्होने पुलिस अधीक्षक से कहा कि पीडि़त परिवार की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी जाय। अगर एक हप्ते के अंदर हत्यारे गिरफ्तार नही होंगे तो समाजवादी पार्टी पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव भी मौजूद थें।